भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कबूतर / राहुल शिवाय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिखता कितना भोला-भाला
होता भूरा, उजला, काला
गुटर-गुटुर-गूँ करता रहता
नहीं लगाता मुँह पर ताला

चलता छम-छम चाल कबूतर
भरता मन में प्यार कबूतर
आसमान में उड़ता जाता
अपने पंख पसार कबूतर

चुनता खाने को यह दाना
खाता बिल्कुल सादा खाना
विश्व-शांति का दूत कबूतर
करता बच्चों को दीवाना।