भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कमरे का धुआँ / नचिकेता

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:10, 23 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नचिकेता }} {{KKCatNavgeet}} <poem> :सोचिए :किस दौर में शामिल हुए …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सोचिए
किस दौर में शामिल हुए

खिड़कियाँ खोलीं कि
आएगी हवा
छँटेगा इस बंद
कमरे का धुआँ
क्या खुलेपन से
मगर हासिल हुए

पच्छिमी गोलार्ध से
आकर सुबह
खोल देगी
हर अंधेरे की गिरह
मान यह
संघर्ष से गाफ़िल हुए

क्या न ख़ुशबू
बाँटने के नाम पर
है हरापन चूसने का
यह हुनर
जो बने रहबर
वही क़ातिल हुए।