Last modified on 27 दिसम्बर 2009, at 00:04

करो भोर का अभिनन्दन / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:04, 27 दिसम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मत उदास हो मेरे मन
करो भोर का अभिनन्दन!
काँटों का वन पार किया
बस आगे है चन्दन-वन।
बीती रात, अँधेरा बीता
करते हैं उजियारे वन्दन।
सुखमय हो सबका जीवन!

आँसू पोंछो, हँस देना
धूल झाड़कर चल देना।
उठते –गिरते हर पथिक को
कदम-कदम पर बल देना।
मुस्काएगा यह जीवन।
कलरव गूँजा तरुओं पर
नभ से उतरी भोर-किरन।
जल में, थल में, रंग भरे
सिन्दूरी हो गया गगन।
दमक उठा हर घर-आँगन।