भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कर्मफल / दीप्ति गुप्ता

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:31, 19 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीप्ति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सभी को कर्म - फल मिलते हैं,
कभी के पाथे, कभी जलते हैं
कर्म -भोग का, नियत विधान
नहीं होता इसमें व्यवधान!
अच्छे का अच्छा, फल होता
बुरे का होता, कुपरिणाम!

छल बल से, छीना झपटी की
और - किया, दिल लहुलुहान
कितना उत्पात मचायेगा
ओ बुद्धि हीन! अरे, नादान!
जब तेरी बारी आयेंगी,
तू रोएगा इस सिर को थाम,
नियति नहीं छोड़ेगी तुझको
तोड़ेगी तेरा - अभिमान!
जिसने भी सुकर्म किए हैं,
देगी उन्हें - सुयश सम्मान!
रावण ने चोरी की सीता तो,
अन्त हो गई उसकी गीता
छल से पाण्डव- राज जो जीता
कौरव जीवन, हो गया रीता
सो कभी के पाथे कभी जलते हैं,
सभी को कर्मो के फल मिलते हैं!