Last modified on 2 मार्च 2010, at 09:08

कर-बिनु कैसे गाय दुहिहैं हमारी वह / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’

कर बिनु कैसे गाय दुहिहैं हमारी वह,
पद-बिनु कैसे नाचि थिरकि रिझाइहै ।
कहै रतनाकर बदन-बिनु कैसें चाखि,
माखन बजाइ बैनु गोधन गवाइहै ॥
देखि सुनि कैसें दृग-स्रवन बिनाही हाय,
भोरे ब्रजवासिनि की बिपति बराइहै ।
रावरौ अनूप कोई अलख अरूप ब्रह्म,
ऊधौ कहो कौन धौ हमारे काज आइहै ॥46॥