Last modified on 29 अगस्त 2014, at 23:51

कलकतिया गंगाजल / महेश उपाध्याय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:51, 29 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हिल-मिलकर टूटना
लुटना औ’ लूटना
रहने दे दोस्ती इनाम
अच्छा है दूर का सलाम

चाँदी की किर्च क्या उछाल दी
एक नई ग़ाली में ढाल दी
मानकर दवा पिएँ
या लड़ें, मरें, जिएँ
मुट्ठी-भर प्रश्नों का एक इन्तज़ाम

धार बहुत तेज़ है उधार की
भुनी नहीं हुण्डी सरकार की
कल का मायावी छल
कलकतिया गंगाजल
देता है ग़ाली औ’ लेता है दाम