Last modified on 27 अप्रैल 2018, at 21:24

कल्पना सिंह-चिटनिस / परिचय

कल्पना सिंह (कल्पना सिंह-चिटनिस) नब्बे के दशक के प्रमुख हिंदी कवियों में से एक हैं। १२ मार्च १९६६ को गया, (बिहार) में जन्मी कल्पना सिंह ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से राजनीतिशास्त्र में एम. ए. की शिक्षा प्राप्त की, और कुछ समय के लिए गया कॉलेज में अध्यापन कार्य भी किया। कल्पना सिंह के काव्य संग्रहों में "बिहार राजभाषा पुरस्कार" से सम्मानित चाँद का पैवंद (१९८६), तफ़्तीश जारी है (१९९३) और निशांत (१९९३) के नाम उल्लेखनीय है। १९९४ में अमेरिका प्रवास के बाद उन्होंने अंग्रेजी में भी लिखना शुरू किया। उनके अंग्रेजी काव्य संग्रह " बेयर सोल" को २०१७ में लेबनान के "नाजी नामन लिटरेरी अवार्ड" से सम्मानित किया गया। कल्पना सिंह-चिटनिस की कविताओं का प्रकाशन देश-विदेश की प्रमुख पत्रिकाओं में हुआ है, तथा उनकी रचनाओं का अनुवाद अनेक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में किया गया है। हॉलीवुड में पेशे से फिल्म निर्देशिका, कल्पना सिंह-चिटनिस, अमेरिका से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पत्रिका "लाइफ एंड लेजेंड्स" की प्रमुख संपादिका भी हैं। वेबसाइट – kalpna@kalpnasinghchitnis.com (कल्पना@कल्पनासिंहचिटनिसडॉटकॉम)