भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

कल के नाम / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

कल के नाम


हरियाली दूब पर
दो पल
बैठे रहे उस दिन
मुखर पन्ने
ढीले पाँव
थकी चप्पलें
दृश्य से अदृश्य - छुअन
एक चुप्पी-वाचाल
निसर्ग के गदबदाए रंग
धुली धूप
बिलछती हवा
मौन संवाद करते

अंबर ऋतंभरा।


बीच का
खिलता अन्धकार (ऊपर से नीचे)
खग कलरव (नीचे से ऊपर)
पानी का मचलता गीलापन (परस्पर)
जुड़ाव भरता रहा
अंतःसाक्षी - सा, अभिषेक का।

अगली ही प्रस्तुति का
कोई अक्षत-क्षत
कोई अक्षत-रोली
मुकुट और नूपुर के बीच की
मेखला के
पाँच कुमकुमी रेशमबंध
सहलाएगी
रूप, रस, गन्ध,
स्पर्श और शब्द,
पंच-तंत्र में, पंचाश्रम में
अधिष्ठित होंगे।
पंच-पोर पर
गिन सकते हो
खोल हथेली
भूल किसी दिन
कभी गए तो........।

‘भाषा’के नवम्बर-दिसम्बर २००७ से साभार

भोली को नाममा

[नेपाली अनुवाद - वैद्यनाथ उपाध्याय]

हरियो दूबो मा
दुई पल
बसि रह्यौं त्यो दिन
मुखर पनहरू
ढीला पाउ
थाकेका चप्पलहरू
दृश्य देकि अदृश्य-छुवाई
एक सुनसान-वाचाल
निसर्ग को खजमजिए को रंग
नुहाए को धाम
बुझ्ने हावा
मौन संवाद गर्दे
अंबर ऋतंभरा।

बीच को
फ़क्रिदों अँध्यारो [माथिबाट तल]
खग कलरव [तलबाट माथि]
पानी को सचल गीलोपना [आपसमा]
संलग्नआ भदैं रह्यो
अंत साक्षी-जस्तै अभिषेक को।

अधिल्लो प्रस्तुतिको
कुनै अक्षत-रोचन
मुकुट र नूपुर को बीच को
मेखला को
पाँच केसरिया रेशमीबाँध।

सुमसुम्याउनेछ
रूप, रस, गंध,
स्पर्श र शब्द
पंच-तंत्रमा, पंचाश्रयमा
अधिष्टित हुनेछ।


पाँच औंलामा
गन्न सक्छौ
खोलेर हत्केला
कुनै दिन
भूल्यौ भने....।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें