भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता और जोकर / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:03, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=सुख च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे मेरी कविताएँ सुनने नहीं आए हैं।

समारोहों में सजधजकर जाना
और कविता तक आना
दो अलग-अलग बाते हैं।
वे मेरी कविताएं सुनने
नहीं आए हैं।

कल वे मुझे
सरकस में दिखे थे,
जोकरों की फूहड़ तुकबंदी पर
उछल-उछल दाद देते हुए।
जोकरों में कविता खोजने वाले,
कविता में
जोकर खोजने आते हैं।

वे मेरी कविताएँ सुनने नहीं आए हैं।