Last modified on 3 फ़रवरी 2010, at 22:22

कविता किरण / परिचय

नाम : डॉ० कविता ‘किरण’

जन्म : 17 सितम्बर 1968

शिक्षा : एम० कॉम०, डी० लिट्ट की मानद उपाधि

लेखन-विधाएँ : गीत, ग़ज़ल, बालगीत, कविता और कहानियाँ

भाषाज्ञान : हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी

प्रकाशित पुस्तकें 1. दर्द का सफर (ग़ज़ल-संग्रह) पुरस्कृत। 2.तुम कहते हो तो (कविता-संग्रह)| 3. चुपके-चुपके (लघु-कविताएँ)| 4. तूफानों में जलते दीपक (बालगीत-संग्रह)। 5.बखत री बाताँ (राजस्थानी ग़ज़ल-संग्रह) पुरस्कृत। 6.बोली रा बाण (राजस्थानी ग़ज़ल-संग्रह)। 7.मुखर मून (राजस्थानी काव्य-संग्रह)| 8. तुम्हीं कुछ कहो ना! (हिन्दी ग़ज़लें)।

प्रकाशन की प्रतीक्षा में : 1. मै अच्छा इन्सान बनूंगा (बालगीत), 2. नीली आँखे (कहानी-संग्रह), 3. ये तो केवल प्यार है (हिन्दी-गीत), 4. सूली ऊपर सेज (राजस्थानी दोहे), 5. पैली-पैली प्रीत (राजस्थानी गीत)


कार्यक्षेत्र : देश-भर में होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में कवयित्री के रूप में स्थापित। आकाशवाणी जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, तथा दिल्ली से प्रसारित। दूरदर्शन केन्द्र जयपुर, डी०डी०1, सब टी०वी०, ई०टी०सी०, सी०एम०एम० व लाइव-इंडिया चैनल से काव्य-पाठ प्रसारित। अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।

सम्मान और पुरस्कार : सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री पवन चामलिंग द्वारा सम्मानित। टेपा सम्मान, उज्जैन। रोटरी क्लब,गंगटोक से सम्मानित। हिन्दी अकादमी, (दिल्ली)से सम्मानित। राजस्थानी सेवा-सम्मान, बीकानेर। कर्णधार सम्मान,राजस्थान पत्रिका,जयपुर। राजस्थानी महिला साहित्यकार सम्मान, नगर श्री चुरू। हिन्दी साहित्य संगम पुरस्कार,बोकारो सहित अनेको संस्थाओं से सम्मानित।

उपलब्धियाँ : ‘आओ प्यार करें’ व ‘गुण्डागर्दी’ फिल्मों में गीत। भारत-नेपाल मैत्री संघ की ओर से नेपाल में सम्मानित। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर काव्य-पाठ। लोकगीत गायन के लगभग पन्द्रह ऑडियो कैसेट।

सम्पर्क सूत्र : नेहरू कॉलोनी, फालना स्टेशन - 306116 जिला-पाली (राजस्थान) मो.094145-23730, 098293-17780

email-kavitakiran2008@yahoo.in

kavitakiran2008@gmail.com

kavitakiran.blogspot.com