Changes

कविता कोश की नीतियाँ

4 bytes added, 05:19, 6 सितम्बर 2006
वर्तनी सुधार
'''१) कविता कोश में सम्मिलित कवियों का चुनाव'''

::हिन्दी काव्य सागर के समान है। बहुत विशाल। इसलिये कोश की वृद्धि चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। अभी इस वृद्धि का पहला चरण चल रहा है। पूरे विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया है कि इस चरण में केवल अपेक्षाकृत अधिक प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं का संकलन किया जाएगा। कौन कवि कितने प्रतिष्ठित हैं या थे -इस बात का कोई पैमाना सोचना बडा मुश्किल है क्योंकि प्रतिष्ठा सापेक्षिक और व्यक्तिगत होती है। इस लिये यह तय किया गया है कि इस चरण में मुख्यत: केवल उन रचनाकारों को सम्मिलित किया जाएगा जिनकी कविताएँ पाठ्यपुस्तकों में छप चुकी हैं। पहला चरण कोश में कम से कम 5000 कविताओं के इकठ्ठे होने तक चलता रहेगा। इस चरण में किन कवियों की रचनाओं को शामिल किया जाएगा -इसका अंतिम निर्णय [[कविता कोश टीम ]] करेगी।

::इस नीति के कारण जो रचनाकार अभी अपनी स्वयं की रचनाओं को कोश का अंग नहीं बना सकते -उनसे अनुरोध है कि वे ई-पत्रिकाओं से संपर्क करें। देखें: [[कुछ ई-पत्रिकाओं के नाम]]

::जो व्यक्ति कोश में सतत रूप से रचनाएँ जोडते रहेंगे या और कोई सकारात्मक कार्य करते रहेंगे; उन्हें [[सहयोगी]] के तौर पर टीम की सदस्यता दी जाएगी।

::उसके बाद यदि सहयोगी सदस्य का कोश से जुडाव बना रहता है और वह किसी कार्य विशेष (जैसे कि संपादन, प्रूफ़ रीडिंग, तकनीकी कार्य) में विशेषज्ञता का परिचय दें -तो उन्हें टीम के सदस्य आपसी सहमति से कविता [[कविता कोश की टीम]] में कार्य विशेष के लिये शामिल कर सकते हैं।

::टीम की सदस्यता पाने के लिये व्यक्ति का कविता कोश के विकास के लिये उन्मुख होना आवश्यक है।