Changes

कविता कोश के दो वर्ष

13 bytes added, 06:55, 5 जुलाई 2008
कविता कोश एक खुली परियोजना है और इसके विकास में कोई भी भाग सकता है। पहले वर्ष की तुलना में गत वर्ष काफ़ी अधिक व्यक्तियों ने इस महायज्ञ में हिस्सा लिया। नित नये लोग इस परियोजना से जुड़ रहे हैं और इसी कारण इसका विकास इतनी अच्छी तरह से हो पा रहा है। कविता कोश इन सभी योगदानकर्ताओं का आभारी रहेगा। सभी योगदानकर्ताओं के नाम या कार्य बताना तो बहुत कठिन है लेकिन पिछले वर्ष में जिन योगदानकर्ताओं ने प्रमुखता से योगदान किया उनके द्वारा किये गये कार्य का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
'''प्रतिष्ठा शर्मा''' योगदानकर्ताओं की इस सूची में सबसे ऊपर हैं। प्रतिष्ठा जी ने अविश्वनीय गति और लगन से कार्य किया है। कोश के विकास के प्रति प्रतिष्ठा जी की निष्ठा को देखते हुए इन्हें [[कविता कोश टीम में]] में सिसओप के रूप में शामिल किया गया और हाल में इन्हें कविता कोश का प्रशासक बनाया गया है। '''अनूप भार्गव''' जी ने कविता कोश के याहू समूह के आरम्भ से ही इसका प्रबंधन बहुत नियमित रूप से किया है। वे इस समूह के मॉडरेटर हैं। '''[[द्विजेन्द्र 'द्विज']]''' जी ने कई रचनाकारों की रचनाओं का योगदान कोश में दिया है -इसके अलावा वे कविता कोश ब्लॉग के लिये लेखन भी करते हैं। द्विज जी को कविता कोश टीम में सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। '''शिशिर मित्तल''' जी ने अपने पास उपलब्ध साधनों का प्रयोग करते हुए [[महादेवी वर्मा]] के कई कविता संग्रह कोश के लिये टाइप करके भेजे। '''Adiya''' जी ने बहुत से [[लोक गीत | लोकगीतों]] को कोश में संकलित किया है। '''सुमितकुमार कटारिया''' जी ने नयी रचनाओ के योगदान के साथ-साथ वर्तनी-सुधार के महत्वपूर्ण कार्य में भी योगदान किया है। सुमित जी की कोश के सर्वांगीण विकास के प्रति निष्ठा सराहनीय है। इनके अलावा और भी बहुत से व्यक्तियों ने कविता कोश में निस्वार्थ रूप से योगदान दिया है। कविता कोश इन सभी योगदानकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता है। योगदानकर्ताओं की सूची के आखिर में, हमेशा की तरह, [[कविता कोश टीम]] के सदस्यों का ज़िक्र भी आवश्यक है। यह टीम कोश के विकास और इसकी दिशा को नियंत्रित करती है।
<tr>
<td>[[चित्र:KK_Initial_Logo.png|center|90px]]</td>
<td>[[चित्र:wikiKK_Second_Logo.pngpng‎|center|90px]]</td>
<td>[[चित्र:Kk_logo_2.jpg|center|130px]]</td>
</tr></table>