भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता कोश टीम का ढांचा

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:50, 27 अगस्त 2011 का अवतरण (संस्थापक)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

संस्थापक

कविता कोश परियोजना के संस्थापक ललित कुमार हैं। इस परियोजना की परिकल्पना उन्होनें वर्ष 2006 की शुरुआत में की थी। 05 जुलाई 2006 को उन्होनें इस वेबसाइट की स्थापना की। डोमेन kavitakosh.org, कविता कोश के नाम और कविता कोश के लोगो का स्वामित्व ललित कुमार के पास है। उन्होनें इन तीनों ही सामग्रियों को कविता कोश वेबसाइट के प्रयोग के लिए स्वेच्छा से उपलब्ध कराया हुआ है। ललित कुमार कविता कोश वेबसाइट के स्वामी नहीं हैं। संस्थापक के रूप में कविता कोश वेबसाइट से संबंधित सभी नीतियों को बनाने का अधिकार ललित कुमार के पास है। वे इस काम में प्रशासक व संपादक की सलाह व सहायता ले सकते हैं।

प्रशासक

कविता कोश प्रशासक टीम में सर्वाधिकार सम्पन्न पद है। टीम और कार्यकारिणी के सभी सदस्य प्रशासक के प्रति उत्तरदायी हैं। प्रशासक की जवाबदेही संस्थापक के प्रति है। टीम और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रशासक के पद व अधिकारों को समुचित महत्तव दें। टीम व कार्यकारिणी के छमाही मूल्यांकन का अधिकार भी प्रशासक को हैं।

तकनीकी प्रशासक

इस पद पर आसीन व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि वह वेबसाइट को लगातार और बेहतर करे। वेबसाइट की लगातार मेन्टेनेंस करे और यह सुनिश्चित करे कि वेबसाइट हमेशा प्रयोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहे। इस पद पर केवल गहन तकनीकी जानकारी वाले व्यक्ति को ही नियुक्त किया जा सकेगा।

संपादक

कविता कोश संपादक कोश की साहित्यिक गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के मामले में पूरी तरह से स्वतंत्र है। रचनाकारों द्वारा किए जा रहे आवेदनों पर निर्णय लेने का अधिकार पूरी तरह से संपादक को है। संपादक और सह-सम्पादक कविता कोश प्रशासक के प्रति उत्तरदायी हैं।

टीम संयोजक

यह पद पूरी टीम के संयोजन के लिए है।

कार्यकारिणी

कोश से जुड़े किसी कार्य-विशेष को स्वेच्छा से करने के लिए वांछनीय व्यक्तियों को इस समूह का सदस्य बनाया जाता है। यह समूह कविता कोश प्रशासक के प्रति उत्तरदायी है और इस समूह के सदस्यों के कार्य का भी छमाही मूल्यांकन होता है।

सहायता को सदैव तत्पर

इस नए समूह में उन लोगो के नाम होंगे जो ज़रूरत पड़ने पर अपने-अपने क्षेत्र में कविता कोश की सहायता करने को तत्पर हैं। इसमें (बिना लिंक या तस्वीर के) केवल नाम दिए जाएंगे और हो सकता है कि की गई सहायता का कोई ब्यौरा ना रखा जाए। हालांकि कविता कोश सहायता करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए हमेशा आभारी रहेगा।