भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता कोश ब्लॉग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:20, 6 सितम्बर 2011 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

6 सितम्बर 2011

हिन्दी काव्य का इतिहास विषय पर श्री राजुल मेहरोत्रा द्वारा लिखित लेखों की एक शृंखला अब कविता कोश में उपलब्ध है। श्री मेहरोत्रा ने यह सामग्री विशेष-रूप से कविता कोश के लिए लिखी है।

2 सितम्बर 2011

कविता कोश टीम का हिस्सा रहे और अपनी इच्छा से कविता कोश को छोड़ चुके कुछ लोगों ने टीम के सदस्यों के बीच हुए गोपनीय पत्र-व्यवहार को कुछ वेबसाइट्स व ब्लॉग्स पर सार्वजनिक कर दिया है। ऐसा करना नैतिकता और कानून दोनों की नज़र से ग़लत है। ऐसा करके इन व्यक्तियों ने अपनी गरिमा को ही ठेस पहुँचाई है। वेबसाइट्स इन पत्रों को चटपटे शीर्षकों के साथ छाप रही हैं और जनसामान्य में यह झूठा संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कविता कोश में सब कुछ ठीक नहीं है।

इसके उलट सत्य यह है कि कविता कोश एकदम चुस्त-दुरुस्त है और लगातार आगे बढ़ रहा है। कोश के रोज़मर्रा के कार्य निर्बाध गति से चल रहे हैं और सभी योगदानकर्ता कोश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को निबाहने में व्यस्त हैं।

कविता कोश लगातार चल रहे इस झूठे और दुष्प्रचार से लेशमात्र भी प्रभावित नहीं है।

27 अगस्त 2011

निम्नलिखित विषयों पर जानकारी अब उपलब्ध है।

24 अगस्त 2011

  • श्री अनिल जनविजय का कविता कोश टीम से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।
  • नवनियुक्त संपादक श्री प्रेमचंद गांधी ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
  • इस समय कविता कोश संपादक का पद खाली है और संपादकीय कार्य कविता कोश टीम के अन्य सदस्य देखेंगे।
  • संपादक पद के लिए उचित उम्मीदवार मिलने तक यह पद खाली रहेगा।
  • नोहार, राजस्थान के रहने वाले आशीष पुरोहित को राजस्थानी विभाग में रचनाएँ जोड़ने के लिए कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।