भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता / संतोष अलेक्स

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:25, 17 मार्च 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कहा जा रहा है कि कविता खत्‍म हो रही है
पर मुझे हर कहीं कविता दिखाई देती हैं
माँ की आँखों में
पिता की सोच में
भाई की बेचैनी में
बहन की हँसी में

जिसेमैं छूता हूँ
देखता हूँ
महसूस करता हूँ
हरवह चीज कविता है 

झरनों का बहना
नदी का समुंदर में समाना
सुबह का आसमान
शाम को लौटती हुई  चिड़ियाँ
कविता ही तो रचती हैं

किसान का बीज बोना
उसके बदन पर चमकती
पसीने की बूंद
कविता है
कविता है समूचा जीवन  
समूची धरती ही कविता है