Last modified on 28 जनवरी 2024, at 22:12

कवि कविता से कुछ दूर / केशव तिवारी

फल डाल में अच्छे लगते हैं
गड़रिये रेवड़ के पास

नाव नदी के बीचों - बीच

और कवि कविता से कुछ दूर
थोड़ा दिखता, थोड़ा ओझल