भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कवि / संतोष अलेक्स

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:11, 18 मार्च 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसके हाथ में कलम है
उसमे से उड़ रहे हैं कपोत आकाश की ओर
कलम पहचानता है कवि को 

वह कलम को तलवार सा तैयार करता है
बाजार,समय
इतिहास,जात,धर्म
पीड़ा,अनुभूति
सत्‍ता,जनता
सभी पर नज़र रखते हुए
पूरी तैयारी के साथ उतरता है जंग में

अनाथ होती राइटिंग टेबुल पर
कवि का खून गिरता है
जन्‍म लेती है अंतिम पंक्तियाँ  कविता की …..