भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

कस्तूरीमृग / अनिल विभाकर

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

ये तृण तेरे हैं कस्तूरीमृग!
ये तृण दिल में उपजे हैं
दिल की पूरी ख़ुशबू और स्वाद है इनमें
पूरी गहराई है दिल की, गहरा प्यार है इनमें

रिश्ते की बुनियाद पद और पैसे से नहीं बनती
ब्रह्मे होटल वाले से मेरा सिर्फ़ तीन रुपए का रिश्ता है
हर सुबह सिर्फ़ तीन रुपए की चाय का
उसका कोई बड़ा ग्राह्क भी नहीं हूँ
दुनियादारी के हिसाब से
उसकी न तो मुझसे कोई बराबरी
न ही मेरे सामने उसकी कोई हैसियत
फिर भी रिश्ता है
गहरा रिश्ता, आदमीयत का
हर सुबह सिर्फ़ तीन रुपए की चाय ने मुझे उससे गहरे जोड़ रखा है
इतना गहरा कि पाँच सितारा होटल की हर चीज़ फीकी है उसके सामने
यही है रिश्ते की गहराई, यही है रिश्ते की बुनियाद
  
रिश्ते पैसे से नहीं बनते कस्तूरीमृग !
रिश्ते रंग से नहीं बनते
दिल का रिश्ता हर रिश्ते से बड़ा है, हर रिश्ते से ऊपर
ख़ून के रिश्ते से भी कहीं ज्यादा भरोसेमंद, कहीं अधिक टिकाऊ
दिल कभी अमीर-गरीब नहीं होता मृगनयनी !
  
ये तृण तो तेरे ही हैं, उगे हैं सिर्फ़ तेरे लिए
देखो इनकी हरियाली, देखो इनकी ताज़गी
महसूसो इनका स्वाद, सपनों के पंख लग जाएँगे
ये कभी पराए नहीं लगेंगे तुम्हें ।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें