भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कहने को तो वे हमपे मेहरबान बहुत हैं / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
फिर भी हमारे हाल से अनजान बहुत हैं | फिर भी हमारे हाल से अनजान बहुत हैं | ||
− | क्या किससे पूछिए कि | + | क्या किससे पूछिए कि जहाँ मुँह सिये हों लोग |
हैं नाम के ही शहर ये, वीरान बहुत हैं | हैं नाम के ही शहर ये, वीरान बहुत हैं | ||
20:20, 12 अगस्त 2011 के समय का अवतरण
कहने को तो वे हमपे मेहरबान बहुत हैं
फिर भी हमारे हाल से अनजान बहुत हैं
क्या किससे पूछिए कि जहाँ मुँह सिये हों लोग
हैं नाम के ही शहर ये, वीरान बहुत हैं
ख़ामोश पड़े दिल को तड़पना सीखा दिया
हम पर किसीके प्यार के एहसान बहुत हैं
वे भाँप ही लेते हैं निगाहों का हर सवाल
वैसे तो और बातों में नादान बहुत हैं
काँटों का ताज कौन पहनता है यह, गुलाब!
माना कि खेल प्यार के आसान बहुत हैं