भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहाँ कोई हिंदू मुसलमां बुरा है / अजय अज्ञात

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:07, 29 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
कहाँ कोई हिंदू मुसलमां बुरा है
जो नफ़रत सिखाए वो इंसां बुरा है

सियासत में हरगिज़ न इन को घसीटो
न गीता बुरी है न कुर्आं बुरा है

लहू जो बहाता है निर्दोष जन का
यकीनन अधर्मी वो शैतां बुरा है

उजाड़े नशेमन परिंदों का नाहक
उखाड़े शजर जो वो तूफां बुरा है

गलत या सही जैसे-तैसे हमारे
खजाने भरे हों ये अरमां बुरा है

हुनर सीख लो मुस्कुराने का ग़म में
हमेशा ही रहना परेशां बुरा है

सफर ज़िंदगी का है ‘अज्ञात' छोटा
जुटाना बहुत सारा सामां बुरा है