Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 16:38

कहाँ चल जी गुलगुला / प्रकाश मनु

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:38, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुलगुला जी, गुलगुला,
कहाँ चला जी गुलगुला?

मैं नानी के घर जाता हूँ,
झटपट-झटपट मैं जाता हूँ।
हटो-हटो जी, छोड़ो रस्ता,
हालत मेरी है खस्ता।
पहुँचूँगा जब नानी के घर,
झट चुम्मी लेंगी माथे पर,
बोलेंगी-आ गुलगुला,
तू है प्यारा पुलपुला!

गुलगुला जी, गुलगुला,
कहाँ चला जी गुलगुला?