भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहानी / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:08, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नानी बोली- ‘सुनो कहानी,
एक परी थी बड़ी सयानी।‘

सोनू ठिनका- ‘नानी, नानी,
रोज पुरानी वही कहानी।

परी-परी रटती रहती हो,
बात वही फिर-फिर कहती हो।

आगे भी तो बात बढ़ाओ,
इसमें एक ‘प्रिंस’ ले आओ।

हम लड़के भी खुश हो जाएँ,
पारियों के किस्सों में आएँ’।