भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहीं पे चीख होगी और कहीं किलकारीयाँ होंगी / सलीम रज़ा रीवा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 6 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सलीम रज़ा रीवा |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कहीं पे चीख होगी और कहीं किलकारीयाँ होंगी
अगर हाकिम के आगे भूख और लाचारियाँ होंगी

अगर हर दिल में चाहत हो शराफ़त हो सदाक़त हो
मुहब्बत का चमन होगा ख़ुशी की क्यारियाँ होंगी

किसी को शौक़ यूँ होता नहीं ग़ुरबत में जीने का
यक़ीनन सामने उसके बड़ी दुश्वारियाँ होंगी

ये होली ईद कहती है भला कब अपने हांथों में
वफ़ा का रंग होगा प्यार की पिचकारियाँ होंगी

न छोड़ो ये समझ के आग अब ठंडी होगी
ये मुम्किन है दबी कुछ राख में चिंगारियाँ होंगी

मुक़ाबिल में है आया एक जुगनू आज सूरज के
यक़ीनन पास उसके भी बड़ी तैयारियाँ होंगी

सुख़नवर का ये आंगन है रज़ा शेरों की ख़ुश्बू है
ग़ज़ल और गीत नज़्मों की यहाँ फुलवारियाँ होंगी