भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क़ैद दुनिया जिस अजब जादू की है टोने की है / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:47, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क़ैद दुनिया जिस अजब जादू की है टोने की है।
जिसमें कैदी जीव को नफ़रत नहीं होने की है॥
मोह के होते में काली कोठरी अज्ञान की।
उस अँधेरे में सारी जन्दगी खोने की है॥
शाह मुल्जिम पैर में दोनों ने पहनीं बेड़ियाँ।
फर्क इतना है कि एक लोहे की है एक सोने की है॥
काल पहरेदार ने कैसा दिखाया सख्त काम।
टोकरी कर्मों की सिर पर रत-दिन ढ़ोने की है॥
मौज के झोकों ने फेका ‘बिन्दु’ को सागर से दूर।
बस यही एक बात पछताने की है रोने की है॥