भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

क़ैद / मख़दूम मोहिउद्दीन

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

क़ैद है क़ैद की मीयाद नहीं
जौर है जौर[1] की फ़रियाद नहीं, दाद नहीं
रात है, रात की ख़ामूशी है, तन्हाई है
दूर महबस की फसीलों[2] से बहुत दूर कहीं
सीन-ए-शहर की गहराई से घंटों की सदा आती है
चौंक जाता है दिमाग़
झिलमिला जाती है अन्फास[3] की लौ
जाग उठती है मेरे शम्से शबिस्ताने ख़याल[4]
ज़िन्दगानी की इक-इक बात की याद आती है
शाहराहों में गली-कूचों में इंसानों की भीड़
उनके मसरूफ़ क़दम
उनके माथे पर तरद्दुद[5] के नक्रूश
उनकी आँखों में ग़मे दोश[6] और अन्देश-ए-फ़र्दा[7] का ख़्याल
सैकड़ो-लाखों क़दम
सैकड़ों-लाखों अवाम
सैकड़ों-लाखों धड़कते हुए इंसानों के दिल
जौरे शाही से ग़मीं जब्रे सियासत से निढाल
जाने किस मोड़ पे ये धन से धमाका हो जाए
सालहा साल की अफ़सुर्दा[8] व मज़बूर जवानी की उमंग
तौक़[9]-ओ-ज़ंजीर से लिपटी हुई सो जाती है
करवटें लेने में ज़ंजीर की झंकार का शोर
ख़्वाब में ज़ीस्त की शोरिश[10] का पता देता है
मुझे ग़म है के मेरा गंजगराँमाए उम्र[11]
नज़रे ज़िंदा हुआ
नज़रे आजादिए ज़िंदाने वतन क्यों न हुआ ।

शब्दार्थ:

  1. अत्याचार
  2. जेल की चारदीवारी
  3. सेंट्रल जेल हैदराबाद दक्कन
  4. रात के विचारों की शम्मा
  5. चिंता
  6. गुज़री हुई रात
  7. आने वाले कल की आशंका
  8. उदास
  9. बंदियों के गले की हँसली
  10. विद्रोह
  11. बहुमूल्य आयु की निधि
वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें