भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काँड़ी में चावल कुटने की आवाज़ सुनते हुए / हो ची मिन्ह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:11, 24 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हो ची मिन्ह |संग्रह= }} <poem> मूसल के नीचे चावल सहता ह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मूसल के नीचे चावल सहता है
कसी यातनाएँ
कुटाई हो जाने पर दिखता है कैसा झक्क
कपास के समान वह

घटती हैं आदमी के साथ भी
ठीक ऐसी घटनाएँ
कड़ी परीक्षाएँ
देती हैं बदल उसे
परिष्कृत हीरे में