भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कान हमारे अब न छूना / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:29, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभी अभी कानून बना है।
कान खींचना यहाँ मना है।
कान खींच की सज़ा बहुत है।
अब न सोचना, मज़ा बहुत है।
इन्हें खींच जो लाल करेगा।
जुर्माना वह रोज भरेगा।
नहीं भरा तो होगा दूना।
कान हमारे अब न छूना।