भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कायदा / राजेश श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:18, 12 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उतना ही आदर कीजिए
किसी व्यक्ति का
जितना हर वक्त, हर स्थिति में
हर व्यक्ति के सामने
आप निःसंकोच कर सकें।
अन्यथा, सार्वजनिक रूप से
चरण-स्पर्श आप कर नहीं सकते
और खोखली नमस्ते
वह पचा नहीं सकेगा
इस तरह, कोई भी
किसी का सम्मान बचा नहीं सकेगा।