भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कायदों में न बाँधना उसको / शिव ओम अम्बर

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:37, 13 अप्रैल 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव ओम अम्बर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कायदों में न बाँधना उसको,
प्रीति का व्याकरण नहीं होता।

स्वर्णमृग ने लुभा लिया वर्ना,
जानकी का हरण नहीं होता।

वो सदाशिव सहज दिगम्बर है,
सत्य पर आवरण नहीं होता।

हर कथा संस्मरण नहीं बनती,
हर कथन उद्धरण नहीं होता।

कश्तियों के चुनाव में अक्सर,
उम्र भर सन्तरण नहीं होता।

वक्ष पर जब तक बिधे नहीं अम्बर,
गीत का अंकुरण नहीं होता।