भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कार्तिक की एक सुबह / सुशील कुमार झा / जीवनानंद दास

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:37, 6 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जीवनानंद दास |अनुवादक=सुशील कुमा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोई एक सुबह कार्तिक की
बालों, आँखों और चेहरे पर मेरे
गिरी थीं चंद बूँदें ओस की
शायद गौरैये ने झटका था अपने पंखों को

सामने ही पेड़ की शाखों पर तीन थे वे
ओस से भींगे
अपने पंखों को खिली धुप में सुखाते हुए
दूर तक पसरे नील के खेत सा था नीला आकाश; और
सूर्य? या फिर सिर्फ उसकी अनुभूति?

उड़ गये थे फिर वे
हमारी दुनिया से दूर अपने संसार की ओर
देखा है उसके बाद भी अनेक गौरैयों को
पर अब कहाँ हैं वे तीनों?