भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कालिमा / विजय चोरमारे / टीकम शेखावत

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दीपक से
देवली होती है श्यामल
लालटेन का काँच भी
हो जाता है काला-स्याह

लाल
सिन्दूरी
समई से
पूजाघर स्याह हो जाता है

कोई भी
उजाला
क्यों नहीं मिलता
बग़ैर कालिमा के !

मूल मराठी से अनुवाद — टीकम शेखावत