Last modified on 13 अगस्त 2006, at 06:37

काले-काले / नागार्जुन

पूर्णिमा वर्मन (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 06:37, 13 अगस्त 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कवि: नागार्जुन


काले-काले ऋतु-रंग

काली-काली घन-घटा

काले-काले गिरि श्रृंग

काली-काली छवि-छटा

काले-काले परिवेश

काली-काली करतूत


काली-काली करतूत

काले-काले परिवेश

काली-काली मँहगाई

काले-काले अध्यादेश

(1981)