Last modified on 5 अक्टूबर 2011, at 03:53

काव्यात्मक ध्वनि / परिचय दास

यह चिरकालिक धारणा है कि चंद्रमा शीतल है

यह पारंपारिक धारणा है कि चंद्रमा में दाग है

किन्तु चंद्रमा में एक काव्यात्मक ध्वनि है
चंद्रमा में फाग है
चंद्रमा में मौसम का राग है
चंद्रमा रात्रि को रहने योग्य बनाता है
चंद्रमा अंधकार को सहने योग्य बनाता है
चंद्रमा हाथ की चूड़ी है, रात्रि का गहना है
चंद्रमा मन के कोने में उगे तारों के संग विचरना है
खूबसूरत चंद्रमा हवा के संग-संग
रहना है ! बहना है !
खगोल शास्त्र जो कुछ कहे
साहित्य खगोल शास्त्र का अनुवाद नहीं !!