Last modified on 21 अक्टूबर 2016, at 04:02

का लै जैबौ, ससुर घर ऐबौ / कबीर

का लै जैबौ, ससुर घर ऐबौ॥टेक॥
गाँव के लोग जब पूछन लगिहैं, तब तुम क रे बतैबी॥1॥
खोल घुँघट जब देखन लगिहैं, तब बहुतै सरमैबौ॥2॥
कहत कबीर सुनो भाई साधो, फिर सासर नहिं पैबौ॥3॥