भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितने सूर्योदय अंकित इस गोरी देह पर / विजय सिंह नाहटा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:45, 27 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय सिंह नाहटा |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितने सूर्योदय अंकित इस गोरी देह पर
अंतर में दबाए कितनी पूर्णिमाएँ
आकुल अधरों से फूटती मौन प्रार्थनाएँ
दफन सूने रेतीले विराट में
रह रह अनाम संगीत बन गूंजती
रात के निचाट एकांत में
विस्मय कि रंग नहीं बदलते,
न मिज़ाज ही छोड़ते
ये रेतीले धोरे नित्य नवैले:
आज तलक एकनिष्ठ धूसर; मटमैले
निष्कलुष ताज़ा प्रेम: अनभोगा सा लिपटा
गोया, अनादि से
आतापना में डूबा एक चिर योगी: अजातशत्रु
ज्यों समूची सृष्टि को बनाए धूणी:
ये मृत्युंजय थार।