भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितने हाथ सवाली हैं / ज़फ़र ताबिश

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:38, 22 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़फ़र ताबिश }} {{KKCatGhazal}} <poem> कितने हाथ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितने हाथ सवाली हैं
कितनी जेबें ख़ाली हैं

सब कुछ देख रहा हूँ मैं
रातें कितनी काली हैं

मंज़र से ला-मंज़र तक
आँखें ख़ाली ख़ाली हैं

उस ने कोरे-काग़ज़ पर
कितनी शक्लें ढाली हैं

सिर्फ़ ज़फ़र ‘ताबिश’ हैं हम
‘ग़ालिब’ ‘मीर’ न ‘हाली’ हैं