भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किताब बनूँ / रेखा राजवंशी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:56, 23 जुलाई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा राजवंशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज मैं फिर से माहताब बनूं
तू मुझे पढ़ तेरी किताब बनूं

शबनमी रात की ख़ुमारी में
तू मुझे पी, तिरी शराब बनूं

पूछे कितने सवाल ये दुनिया
उनकी हर बात का जवाब बनूं

तू भी बन जाए गुल मिरा हमदम
 मैं भी महका हुआ शबाब बनूं

तू सहर लाने का तो कर वादा
तेरी ख़ातिर मैं आफ़्ताब बनूं