भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किशोर / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:46, 4 सितम्बर 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= हँस-हँस गाने गाएँ हम ! / महेन्द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

.
  शेर-से दहाड़ते चलो,
  आसमान फाड़ते चलो !
.
वीर हो महान देश हिंद के विजय करो,
  मातृभूमि की व्यथा-जलन समस्त तुम हरो,
  देख मौत सामने नहीं डरो, नहीं डरो !
तुम स्वतंत्र-स्वर्ण नव-प्रभात के हरेक
शत्रु को पछाड़ते चलो !
  शेर से दहाड़ते चलो,
  आसमान फाड़ते चलो !
.
  देख आँधियाँ डरावनी नहीं, कभी रुको,
साहसी किशोर शक्तिमान हो, नहीं झुको,
भूख-प्यास झेलते बढ़ो, नहीं कभी थको !
  राह रोकता मिले अगर कहीं पहाड़ तो
                    उसे उखाड़ते चलो !
  शेर-से दहाड़ते चलो,
  आसमान फाड़ते चलो !