Last modified on 2 फ़रवरी 2009, at 20:46

किसकी आवाज़ कान में आई / यगाना चंगेज़ी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यगाना चंगेज़ी }} Category:गज़ल <poem> किसकी आवाज़ कान मे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसकी आवाज़ कान में आई
दूर की बात ध्यान में आयी

आप आते रहे बुलाते रहे
आने वाली एक आन में आयी

यह किनारा चला कि नाव चली
कहिये क्या बात ध्यान में आयी!

इल्म क्या इल्म की हकीक़त क्या
जैसी जिसके गुमान में आयी

आँख नीचे हुई अरे यह क्या
यूं गरज़ दरम्यान में आयी

मैं पयम्बर नहीं यगाना सही
इस से क्या कसर शान में आयी