Last modified on 5 सितम्बर 2020, at 12:06

किसलय / इंदिरा शर्मा

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:06, 5 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदिरा शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये किसलय के नव पल्लव
प्रकृति का अनुबंध मनोहर
हर वर्ष नया नूतन
है वसंत आगमन
दृष्टि उत्सव |
झूम रहे किसलय नव दल
वृक्ष , द्रुमों पर
हिल – हिल , खिल – खिल
कोमल - कोमल
वृक्ष , लताओं पर मानव का
शुभ दृष्टि – बंधन |
नव किसलय कोमल
हो उठा काव्यमय
मन दर्पण
जग को अर्पण |