भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
किसी के तज़्क़िरे बस्ती में कू-ब-कू जो हुए / फ़राज़
Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:21, 17 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अहमद फ़राज़ |संग्रह=दर्द आशोब / फ़राज़ }} {{KKCatGhazal}} <poem…)
किसी के तज़्किरे<ref>चर्चे</ref> बस्ती में कू-ब-कू<ref>जगह-जगह</ref> जो हुए
हमीं ख़मोश<ref>शांत</ref> थे मौज़ू-ए-गुफ़्तगू<ref>चर्चा के विषय</ref> जो हुए
न दिल का दर्द ही कम है न आँख ही नम है
न जाने कौन-से अरमाँ <ref>लालसाएँ</ref>थे वो लहू जो हुए
नज़र उठा तो गुमगश्ता-ए-तहय्युर<ref>अचंभे में गुम</ref> थे
हम आइने की तरह तेरे रू-ब-रू<ref>आमने-सामने</ref> जो हुए
हमीं हैं वादा-ए-फ़र्दा<ref>(कभी पूरा न होने वाला)कल मिलने का वचन</ref> प’ टालने वाले
हमीं ने बात बदल दी बहाना-जू <ref>रोज़ नए बहाने बनाने वाले</ref>जो हुए
‘फ़राज़’ हो कि वो ‘फ़रहाद’ हो कि हो मंसूर
उन्हीं का नाम है नाकामे-आरज़ू<ref>आकांक्षाओं में असफल</ref> जो हुए
शब्दार्थ
<references/>