भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ दोहे / हस्तीमल 'हस्ती'

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:45, 16 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हस्तीमल 'हस्ती' }} Category:दोहे <poem> 1. पार उतर जाए कुशल ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1.
पार उतर जाए कुशल किसकी इतनी धाक
डूबे अखियाँ झील में बड़े - बड़े तैराक

2.
जाने किससे है बनी, प्रीत नाम की डोर
सह जाती है बावरी, दुनिया भर का ज़ोर

3.
होता बिलकुल सामने प्रीत नाम का गाँव
थक जाते फिर भी बहुत राहगीर के पाँव

4.
फीकी है हर चुनरी, फीका हर बन्देज
जो रंगता है रूप को वो असली रंगरेज

5.
तन बुनता है चादारिया, मन बुनता है पीर
एक जुलाहे सी मिली, शायर को तक़दीर