भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ शेर-दोहे / कुमार मुकुल

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:48, 4 मार्च 2019 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= ​कुमार मुकुल ​ |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो नहीं है वो ही शै बारहा क्यों है
किसी की यादों को भला मेरा पता क्यों है​।​

खताएं उम्र भर मुझसे होती रहीं
माफीनामे लिखके पर आजिज ना हुआ।

बारहा भरे बाज़ार मेरे मैं को उछालेगी
ये बेचैनी मुझे फिर फिर बदल डालेगी​।​

हद ए दर्द​ ​अब बयाँ नहीं होता
होने को ​ ​क्या नहीं होता...​।​

कोई यूं भी घर करता है
कि जैसे बे-घर करता है​।​

तेरी किस बात के मानी क्या ​हैं​
ये समझने में उम्र गंवा दी मैंने​।​

वो जो रंग मिटाये हमने
अब दाग़-दाग़ जलते हैं​।​

तू तो बदल गई जो​,​ तस्वीर ना बदलना
नजरों की मेरी जानिब तासीर न बदलना।

पत्थरदिली तुम्हारी कर देती दफ़्न कब का
निगाहे करम तुम्हारा गर पासबाँ न होता​।​

राह उसने न कोई छोड़ी है
यादों की रहगुजर के सिवा​।​

उसकी खुशनिगाही के हैं सभी कायल
उसके मोती मैने भीतर सजा के रखे हैं​।​

लरजता देखता था लहरों पर
तेरी आवाज अब नहीं आती।
 
अलविदा'अ तो ठीक है पर जो रोने का मन करे
लौट आना सबकुछ भूलके जैसे कुछ हुआ न हो।