Last modified on 1 अगस्त 2012, at 17:40

कुमार अनुपम / परिचय

7 मई, 1979 को (बलरामपुर, उ.प्र.) में।

शिक्षा : बी.एस.सी., एम.ए.(हिन्दी), डी.एम.एल.टी. प्रशिक्षण।

युवा कवि, चित्रकार, कला समीक्षक; लोक विधाओं में विशेष रुचि। तद्भव, नया ज्ञानोदय, हंस, कथादेश, वागर्थ, वर्तमान साहित्य, कथन, प्रगतिशील वसुधा, साक्षात्कार, कथाक्रम, समकालीन भारतीय साहित्य, सम्बोधन, आशय, कथ्यरूप, लमही, विपाशा, पर्वतराग, वितान, शुआ-ए-उम्मीद, अरुणाभा, कलावसुधा, कलादीर्घा, उत्तर प्रदेश, दै.हिन्दुस्तान, पाटल और पलाश, विश्व पत्रकार सदन, शिवम आदि देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, आवरण चित्र, लेख, रेखांकन, पुस्तक समीक्षाएँ प्रकाशित।

प्रदर्शकारी कलाओं की त्रैमासिक पत्रिका कलावसुधा का कला सम्पादन; साहित्य, राजनीति एवं कला की वैचारिक पत्रिका शब्द सत्ता का सह सम्पादन। अवधी ग्रन्थावली के एक खंड का जगदीश पीयूष के साथ सम्पादन सहयोग। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान, यूनीसेफ, यू.एन.डी.पी.(विकलांग बच्चों के सहायतार्थ कार्यक्रम), आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग (लखनऊ) के कार्यक्रमों में लोक विधा विशेषज्ञ एवं विजुलाइजर के रूप में सहभागिता। दूरदर्शन लखनऊ के साहित्यिक कार्यक्रम 'सरस्वती' का कई वर्षों तक संयोजन और संचालन। कुछ वृत्तचित्रों का लेखन।

सम्प्रति : एक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान से सम्बद्ध।

वर्तमान सम्पर्क : सी-सेकंड टाइप-173, लोदी कॉलोनी, नयी दिल्ली - 3 स्थायी सम्पर्क : शान्तिकुंज, निकट कटार सिंह स्कूल, मो. - पूरबटोला, शहर व ज़िला - बलरामपुर, उ.प्र. - 271201 मोबाइल नं. : 09873372181