भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
:::चाक चले चाक!
:::चाक चले चाक!
:::अंबर दो फाँक-
आधे में हंस उड़े, आधे में काक!
:::चाक चले चाक!
:::चाक चले चाक!
:::धरती दो फाँक-
आधी में न‍ीम फले, आधी में दाख!
:::चाक चले चाक!
:::चाक चले चाक!
:::दुनिया दो फाँक-
आधी में चाँदी है, आधी में राख!
:::चाक चले चाक!
:::चाक चले चाक!
:::जीवन दो फाँक-
आधे में रोदन है, आधे में राग!
:::चाक चले चाक!
:::चाक चले चाक!
:::बाज़ी दो फाँक,
:::ख़ूब सँभल आँक-
जुस है किस मुट्ठी, ताक?
:::चाक चले चाक!
:::चाक चले चाक!
:::चाक चले चाक!...
195
edits