Last modified on 18 जुलाई 2020, at 19:46

कृष्ण गीत / लावण्या शाह

Arti Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 18 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लावण्या शाह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बृज मण्डल में कनक घंटियां
खनक रहीं गोधूली में
धूल उड़ रही चहुं दिशा में
बृज में गोरज बेला है।

डाल झुक गई कदंब की
गूंज उठा स्वर वंशी का
झूल रहे हैं‚ नवतरु पल्लव
लहराते यमुना जल पर।

दिगदिगन्त से सूर्य-रश्मियाँ
लौट पड़ी हैं कुछ थकी हुई
बाट जोहती मन मोहन की
स्वयं राधिका‚ खड़ी हुई।

आँगन है जसुमति मैया का
नन्द गाँव है मन भावन
किशना के घर आने से
लगता कितना प्यारा मोहन।

बृज की माटी तू पावन है‚
बृज की रज तू चंदन है।
जहाँ श्याम के युगल चरण का
पत्र-पत्र पर अभिनन्दन है।