Last modified on 13 मई 2008, at 07:28

केंचुआ / विजय वाते

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:28, 13 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते }} Category:गज़ल केंचुओं में भी छोटा बड़ा केंचुआ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

केंचुओं में भी छोटा बड़ा केंचुआ।

कितने ऊँचे पे जा के चढ़ा केंचुआ।


गन्दे नाले का पानी क्यों रुकने लगा

लो देखो मुहाने अड़ा केंचुआ।


शक्तिशाली के आगे तो बेबस है वो

आम जन के लिए नकचढ़ा केंचुआ।


यों तो सब के लिए मांस का लोथड़ा

केंचुए की नज़र में गड़ा केंचुआ।