भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

केदार सम्मान

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह सम्मान मुख्यत: हिन्दी कविता के लिए है, केदार शोध पीठ न्यास' बान्दा द्वारा सन् १९९६ से प्रति वर्ष प्रतिष्ठित प्रगतिशील कवि केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में यह सम्मान ऐसी प्रतिभाओं को दिया जाता है जिन्होंने केदार की काव्यधारा को आगे बढ़ाने में अपनी रचनाशीलता द्वारा कोई अवदान दिया हो । यह साहित्य सम्मान १९६० के बाद जन्मे रचनाकार के पिछले ५ वर्षों में प्रकाशित संकलन-विशेष को प्रदान किया जाता है। , पुस्कार का निर्णय एक चयन तथा निर्णायक समिति द्वारा किया जाता है।

वर्ष कवि कृति
१९९६ नासिर अहमद सिकंदर जो कुछ भी घट रहा है दुनिया में
१९९७ एकांत श्रीवास्तव अन्न हैं मेरे शब्द
१९९८ कुमार अंबुज क्रूरता एवं अनंतिम
१९९९ विनोद दास वर्णमाला से बाहर
२००० गगन गिल यह आकांक्षा का समय नहीं
२००१ हरीशचन्द्र पाण्डे एक बुरुश कहीं खिलता है
२००२ अनिल कुमार सिंह पहला उपदेश
२००३ हेमन्त कुकरेती चाँद पर नाव
२००४ नीलेश रघुवंशी पानी का स्वाद
२००५ आशुतोष दुबे असंभव, सारांश
२००६ बद्रीनारायण शब्द पदीयम
२००७ अनामिका खुरदुरी हथेलियाँ
२००८ दिनेश कुमार शुक्ल ललमुनिया की दुनिया