Last modified on 13 अगस्त 2017, at 11:40

केवल एक द्वार खोल दो / स्वाति मेलकानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:40, 13 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

     अधिक नहीं
     केवल एक द्वार खोल दो।
     प्रेम से
     ले चलो वहाँ तक
     या धकेल दो भीतर
     निष्ठुर होकर।
     आने दो अनन्त तारों को
     मेरे भीतर
     जलने दो मुझे
     प्रकाश पुंजों के
     चक्रव्यूह में।