Last modified on 12 जुलाई 2008, at 01:45

केवल यहाँ सरकार है / बुद्धिनाथ मिश्र

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:45, 12 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बुद्धिनाथ मिश्र |संग्रह= }} Category:नवगीत बिजली नहीं, पानी ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बिजली नहीं, पानी नहीं
केवल यहाँ सरकार है।
इस राज की सानी नहीं
केवल यहाँ सरकार है।

यह भूमि है देवत्व की
अजरत्व की, अमरत्व की
कर्ता नहीं, ज्ञानी नहीं
केवल यहाँ सरकार है।

सदियाँ गयीं तटवास में
पैसा न कौडी पास में
धारा कभी जानी नहीं
केवल यहाँ सरकार है।

शिक्षा, चिकित्सा, न्याय भी
है अपहरण व्यवसाय भी
होती है हैरानी नहीं
केवल यहाँ सरकार है।

विश्वास की भाषा मरी
वरदान की आशा मरी
चलती है परधानी नहीं
केवल यहाँ सरकार है।